गंजमुरादाबाद। सोमवार की रात पूर्व विधायक के बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस की जांच में पता चला कि उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी के बाद आत्मघाती कदम उठाया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हीरामनपुरवा गांव निवासी महेश कुमार (50) पूर्व विधायक मुल्ला प्रसाद हंस के बेटे थे। बड़े भाई महेंद्र हंस ने बताया कि महेश नशे का लती था। इस कारण उसका पत्नी गुड़िया से आए दिन विवाद होता रहता था। 19 अक्तूबर की शाम पत्नी के साथ मारपीट भी हुई थी। इसमें पत्नी का सिर फटने के साथ शरीर में और चोटें आई थीं। इससे नाराज होकर गुड़िया मायके नेवल गांव चली गई थीं।
सोमवार की सुबह महेश ने पत्नी को बुलाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आईं। इस पर कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। महेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में महेश ने ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब का भी लती था।
झाेपड़ी में फंदे से लटका मिला शटरिंग मिस्त्री का शव
जुए में रुपये हारने के बाद पत्नी से हुई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। टीकरगढ़ी गांव में मंगलवार को जुए में रुपये हारने के बाद शटरिंग मिस्त्री का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर वह घर में ही साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव निवासी राहुल (32) शटरिंग का काम करता है। चाचा सुखराम ने बताया कि राहुल मंगलवार को जुआ खेलने के बाद घर आया और पत्नी बिजमा को रुपये हारने की बात बताई। इस पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद राहुल घर के बाहर बनी झोपड़ी में चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो पत्नी उसे बुलाने गई। वहां राहुल साड़ी के फंदे से लटका था। घर वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिजमा को टीबी की बीमारी है। उसका इलाज भी चल रहा है। चार बच्चों में दो बेटियां और दो बेटे हैं। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।