फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर पुलिया के किनारे मिला कैंटीन संचालक का शव

विज्ञापन
फोटो- 15-राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ रिंकू (फाइल फोटो)। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बीघापुर। भगवंतनगर-पनई मार्ग पर भैयाखेड़ा स्थित नहर पुलिया के पास कैंटीन चालक का शव पड़ा मिला। पास में बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें पेट में गंभीर चोट लगने से अंदर अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना खीरों के सिघौर निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ रिंकू (35) भगवंतनगर कस्बा स्थित शराब ठेके के पास कैंटीन चलाते थे। पिता गौरीशंकर ने बताया कि राजेंद्र की शादी हो गई थी। पत्नी रुचि के साथ दो बच्चों में दिव्यांश (9) और दिव्या (5) साल हैं। राजेंद्र कैंटीन चलाकर ही परिवार का पालता था। मार्ग दुर्घटना में मौत की बात सामने आने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिया में बाइक टकराने से मौत की बात सामने आ रही है। कोई आरोप- प्रत्यारोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें