असोहा। सरवन मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी महिला का बाइक सवार दाे लुटेरे मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
असोहा थानाक्षेत्र के सरवन गांव निवासी आरती वर्मा 16 अक्तूबर की शाम चार बजे बजे मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर अपने गांव सरवन मोड़ के पास खड़ी होकर पति अजयकृष्ण के आने का इंतजार कर रही थीं। उसी दौरान गांव की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर मौरावां की तरफ भाग गए। पति के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पति ने पत्नी को बाइक में बिठाकर लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे। अजयकृष्ण ने यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस ने जांच की और पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। दो दिन से जांच चल रही थी, शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।