फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मारपीट और फायरिंग में प्रधान सहित नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। एक गांव में शुक्रवार की रात मारपीट और फायरिंग की घटना में पूर्व प्रधान के पति ने गांव के ही प्रधान सहित नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बेटी से अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोली लगने से घायल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बांगरमऊ काम से गए थे। घर में पत्नी, बेटी, बेटा और छोटा भाई था। यह देखकर प्रधान ने नौ साथियों के साथ घर पर चढ़ाई कर दी थी। पत्नी, बेटे और छोटे भाई को पीटने के साथ गाली-गलौज की थी। लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया था।
गोली भाई के दाहिने पैर में लगने से घायल हो गया था। बेटी के साथ इन लोगों ने अश्लील हरकत करने के साथ अभद्रता की थी। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वादी पूर्व प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें