फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से ईंट भट्ठा श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर वाहन की टक्कर से भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के ऊर्गा थानाक्षेत्र के वकबूढ़ा गांव निवासी गुरबाज सिंह(36) पुत्र सार्थिक कंवर बांगरमऊ क्षेत्र में रहकर एक बिक्र फील्ड पर ईंट ढुलाई का काम करता था।
विज्ञापन

बुधवार शाम वह भट्ठे से निकलकर बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर काम से जा रहा था। उसी दौरान वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने सीएचसी पहुंचाया, डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भट्टा मालिक और अन्य श्रमिकों ने पहले जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत करा दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें