फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खंडहर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुबेर खेड़ा गांव में खंडहर घर में मछली विक्रेता का शव बुधवार रात नौ बजे खिड़की में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने से पहले जहर खाने की भी पुष्टि हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब का लती था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कुबेर खेड़ा गांव निवासी कैलाश कश्यप (55) नहर और तालाबों से मछली का शिकार कर बेचता था। बेटी सोनम ने बताया कि पांच दिन पहले वह मां सुशीला के साथ कानपुर में रहने वाली बहन पूनम के यहां गई थी। मां की तबीयत ठीक न होने से वहीं रुकी थीं। पिता यहां घर में अकेले थे, वह खाना बना लेते थे।
बेटी के मुताबिक वह जो कमाते थे, शराब में उड़ा देते थे। घर के बगल में चाचा रामकुमार का खाली पड़ा घर खंडहर हो चुका है। चाचा परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। पड़ोसियों ने शव फंदे से लटका देखा तो फोन करके सूचना दी। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना के समय अधेड़ घर में अकेला था, वह नशे का लती था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें