फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह माह बाद भी नहीं आ पाई कस्तूरबा स्कूलों के भोजन की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में छात्राओं को दिए जाने वाले खाने के चार सैंपल छह माह पहले जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आ पाई है। अब शासन ने खाने के सैंपल के साथ नाश्ते का भी सैंपल रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ के खुजौली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की शिकायत के बाद इन स्कूलों की छात्राओं की सेहत पर और ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक छात्राओं को जो भोजन दिया जा रहा था, उसका सैंपल सुरक्षित किया जाता रहा है। अब भोजन के साथ ही नाश्ते का भी सैंपल रखने की तैयारी है।
जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इसमें कक्षा छह से आठ तक 1300 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। वहीं छह ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक बनाए गए हैं, जहां आठवीं पास करने के बाद कक्षा नौ की पढ़ाई करने वाली छात्राएं रहती हैं। इन छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश हैं। उनको दिए जाने वाले खाने का सैंपल भी रखा जाता है जिससे किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसे जांच के लिए भेजा जा सके। अब नाश्ते का भी सैंपल रखा जाना है। सैंपल की जांच कराने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग की है। हकीकत यह है कि जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए छह सैंपलों की रिपोर्ट छह महीने बाद भी न आने से गुणवत्ता की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन





वर्जन...
अप्रैल से शिक्षासत्र की शुरुआत होती है। तब से लेकर अब तक खाने के छह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आ पाई है। रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता का सही पता चल सकेगा। -शैलेंद्र दीक्षित, मुख्य खाद्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें