फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पांच मेडिकल स्टोर पर की जांच, सिरप के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के भगवंतनगर, सुमेरपुर भदेवरा में ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार व नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव ने दुकानों में खांसी के सिरप की जांच की। टीम ने कई दुकानों से सैंपल भी लिए।
विज्ञापन

बच्चों के खांसी के सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद सक्रिय प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर शाम तहसील क्षेत्र के पांच मेडिकल स्टोर पर जाकर खांसी के सिरप की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार ने सुमेरपुर स्थित शुक्ला मेडिकल स्टोर में पहुंचकर खांसी के सिरप के बारे में जानकारी ली और स्टॉक देखा।
इसके बाद भगवंतनगर में संचालित नारायण मेडिकल स्टोर में भी खांसी के सिरप की जांच की। अन्य मेडिकल स्टोर में भी खांसी के सिरप की हो रही बिक्री के बारे में जानकारी ली गई। नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कोलड्रिफ सिरप कहीं नहीं मिला। अन्य सिरप की सैंपलिंग की गई। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से कहा कि डीईजी वाले खांसी के सिरप की बिक्री न की जाए। बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को सिरप न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें