फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो- 4-अजय (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : मोतिगरपुर स्वास्थ्य केंद्र के बिजली बोर्ड के पास खुले तार।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। खैरागाड़ा गांव में युवक का शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पहले हत्या की चर्चा थी लेकिन पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है। बताया कि नशे में घर आने पर उसे डांट दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खैरागाड़ा निवासी अजय (22) पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। पिता कलेक्टर सिंह ने पुलिस को बताया कि अजय नशे का लती था। इसको लेकर अक्सर डांट देते थे। सोमवार की रात भी वह नशे में घर आया था। डांटने पर वह रात 10 बजे घर से निकल गया।
काफी देर तक नहीं लौटा तो रात 11:30 बजे जुड़वा भाई विजय उसकी तलाश करने निकला। गांव के बाहर अजय का पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। उसका विवाह नहीं हुआ था। मां शिवदेवी व अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। नशे में घर पहुंचने पर डांटने की वजह सामने आई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें