फोटो-16- अनुराधा पटेल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
अचलगंज। मैनहा गांव में छोटी बहन के घर आई महिला सिपाही की बीमारी से मौत हो गई। उसका कानपुर रीजेंसी से इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण दिमाग और फेफड़ों में टीबी आया है।
फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर के गांव अमरौड़ी गांव निवासी अनुराधा (28) वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुई थीं। भाई अंकित पटेल ने बताया कि वह लखनऊ में तैनात थीं। अनुराधा सबसे बड़ी थीं। उन्हीं ने दो छोटी बहनों की शादी की थी। छोटी बहन रेनू का विवाद अचलगंज थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी वैभव पटेल के साथ हुआ था। अनुराधा ने शादी नहीं की थी।
अंकित ने बताया कि अनुराधा कई दिनों से बीमार थीं। 30 सितंबर को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन इलाज के बाद चार अक्तूबर को वह मैनहा में रहने वाली बहन के घर आ गई थीं। रविवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तीन बहनों और एक भाई में बड़ी थीं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।