फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाकू मारने से घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-2- खुशी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा स्थित मायके में रह रही महिला पर चार दिन पहले पति ने पेट और चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। शनिवार को महिला की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा निवासी अनिल सविता ने बताया कि बेटी खुशी (23) का विवाह तीन साल पहले सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव निवासी रंजीत से किया था। शादी के बाद से ही रंजीत बेटी को प्रताड़ित करता था। बेटी के नाम संचालित समूह से कई बार कर्ज भी ले चुका है। पति की इन हरकतों से परेशान होकर बेटी ने दो महीने पहले तलाक का मुकदमा दायर कर दिया था। तब से बेटी मायके में आकर रह रही थी।
24 सितंबर की सुबह रंजीत घर आया। वह बेटी के साथ बदसलूकी करने लगा। खुशी ने विरोध किया तो हाथ और पेट पर कई वार कर घायल कर दिया था। पिता के मुताबिक खुशी का 25 सितंबर की दोपहर तक जिला अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद बेटी को घर लेकर चले गए थे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए थे। हालत गंभीर बताकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह पांंच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। बेटी की मौत से मां संध्या और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि महिला की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हुई है। मृतका का पति हिरासत में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चार सितंबर को गई थी जयपुर
ससुराल में अक्सर विवाद होने पर खुशी शुक्लागंज में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थीं। चार सितंबर को मां ने गंगाघाट कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, दो दिन बाद महिला खुद कोतवाली पहुंच गई। बताया कि वह जयपुर घूमने गई थी और अब लौट आई है। फिर महिला ने अपनी के मां के साथ जाने की इच्छा जताई थी। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर उसे मां के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें