फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कक्षा नौ के छात्र को साथियों ने मारा चाकू

सार

उन्नाव के बड़ा चौराहा स्थित स्कूल में तीन छात्रों ने विवाद के चलते एक सहपाठी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव। खेल के दौरान गाली गलौज को लेकर विवाद की खुन्नस में साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय छात्र स्कूल से घर जा रहा था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र शहर के बड़ा चौराहा स्थित स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उसने बताया कि दो एक सप्ताह पहले उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों से खेल के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद से रोज उसे देखकर गाली और भद्दे कमेंट कर रहे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह स्कूल से घर जा रहा था।
रास्ते में करोवन मोड़ के पास पीछे से आए तीनों छात्रों ने उससे फिर गाली गलौज की। विरोध करने पर घेर लिया और मारपीट की। एक छात्र ने चाकू से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। राहगीरों को आते देखकर भाग गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छात्र से बात कर घटना की जानकारी ली। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि मारपीट का मामला जानकारी में आया है, अभी किसी ने लिखित तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें