फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जहरखुरानी गिरोह के दो बदमाशों पर गैंगस्टर

सार

गोंडा में जहरखुरानी गिरोह के सरगना रहमत अली और साथी बलिराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई है। दोनों ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते थे। फिलहाल वे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा। जीआरपी कोतवाल बांकेलाल ने बताया कि रहमत अली निवासी जुगियाना सफीपुर उन्नाव व बलिराम निवासी ललिया बलरामपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया कि रहमत अली जहरखुरानी गिरोह का सरगना है और बलिराम उसका साथी है। दोनों अभियुक्त रेलवे स्टेशन व भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ खिला-पिलाकर बेहोश होने पर बैग, पैसे व मोबाइल आदि लूटते हैं। दोनों मौजूदा समय में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दोनों गोंडा जेल में निरुद्ध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें