फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वृद्ध ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-8- जगदीश यादव (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
असोहा। भाऊमऊ गांव में वृद्ध का शव मंगलवार की शाम पड़ोसी के खेत में फंदे से लटका मिला। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बहू और उसके मायके वालों ने जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इसी से आहत होकर खुदकुशी की है। पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर बहू एक सप्ताह पहले ही घर आई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के भाऊमऊ गांव निवासी जगदीश यादव (55) खेती करते थे। बेटे राहुल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह मवेशी चराने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की तो गांव से दो किलोमीटर दूर ओमदत्त के आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उनका शव लटका मिला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
बेटे राहुल ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसका विवाह थानाक्षेत्र के गिलसहामऊ निवासी कल्पना से हुआ था। शादी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। तीन महीने बाद कल्पना मायके में रहने लगी। बाद में कल्पना ने दहेज प्रथा और राहुल ने विदाई के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय से कल्पना को ससुराल में रहने के लिए कहा गया। एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल आई थी। ससुराल आने के तीन दिन बाद ही राहुल और कल्पना में विवाद हुआ तो महिला ने पुलिस बुला ली। यही नहीं मायके वालों ने फोन पर सभी को जेल भिजवाने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज भी की थी। इसी से आहत होकर जगदीश ने यह कदम उठा लिया।
पति की मौत से पत्नी पुष्पा, बेटा और बेटी मोनी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष निखलेश कुमार ने बताया बेटे और बहू में विवाद चल रहा है। उसी में बहू के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा धमकी देने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें