उन्नाव। शहर के साकेत धाम रामलीला मैदान में श्रीमद्भावत कथा का आयोजन 28 नवंबर से होगा। यहां देवकीनंदन ठाकुर कथा सुनाएंगे। यह जानकारी रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकारवार्ता में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन 28 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे होगा। 28 नवंबर को ही सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा आईबीपी चौराहा स्थित विधायक कैंप कार्यालय से शुरू होकर रामलीला मैदान तक जाएगी। विधायक ने कलश यात्रा में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है। वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, इकबाल शंकर शुक्ला, जीएस भदौरिया, सरदार जसमीत सिंह, सुरेंद्र वर्मा, रामबोध शुक्ला, विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।