फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मंडलीय कबड्डी ट्रायल में आठ महिला खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
फोटो-17-जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी।
विज्ञापन
उन्नाव। अमरोहा में होने वाली प्रदेशस्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में 13 नवंबर को मंडलस्तरीय चयन ट्रायल के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी आज लखनऊ में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का अमरोहा में 19 से 21 नवंबर के बीच आयोजन होना है। इसके लिए मंडलीय टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का पहले जिलास्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार शाम पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में माही सिंह, पारुल, खुशी, सानिया, शालिनी, रिया, नेहा व सावनी शामिल हैं। यह शुक्रवार को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। वहां से टीम का चयन होगा। चयन ट्रायल के दौरान मो. इरशाद अहमद, शिवम शर्मा व सलोनी रावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें