फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वरमाला डालते ही गूंजा सियावर रामचंद्र की जय

विज्ञापन
राम-सीता विवाह के दृश्य का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव नमाखेड़ा जमीरपुर स्थित मां नीम देवी मंदिर प्रांगण में आल्हा गायन व धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। धनुष भंग होते ही सीता ने राम के गले में वरमाला डाली। इस दौरान सियावर रामचंद्र के जयकारे लगाए गए। कलाकारों ने धनुष लीला के अलावा विभिन्न प्रेरक नाटकों का मंचन कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

धनुष भंग के प्रारंभ में कलाकारों ने दिखाया कि माता सीता जनकपुरी की वाटिका में पुष्प लेने जाती हैं। वहीं पर विश्वामित्र की आज्ञा लेकर भगवान राम भी पुष्प लेने वाटिका में आते हैं। वाटिका में सीताजी, श्रीराम को देखती हैं। राम, सीता को देखते हैं। राम को देखने के बाद सीता माता भवानी के मंदिर में पहुंचकर प्रार्थना करती हैं। कलाकारों ने रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा सीता-राम के विवाह का अभिनय किया। रायबरेली से आई काजल सिंह ने आल्हा गायन किया। भाजपा नेता अनुराग त्रिवेदी, सपा नेता अजीत सिंह बॉबी, अंकित सिंह परिहार, सुंदरलाल बाजपेई, राजू सिंह, त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमल बहादुर सिंह, समाजसेवी सूरज सिंह चौहान व भाजपा युवा नेता अविचल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें