Unnao News: दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर सांसद ने पलटवार किया। अखिलेश के राम मंदिर में दर्शन करने पर कहा कि देर आए दुरुस्त आए पर बड़ी देर कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह दे डाली। साथ ही अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर इसे देर आए दुरुस्त आए की संज्ञा दी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया है कि दिवाली हो या प्रदूषण, यह मानवजनित रोग है। इस पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पलटवार किया। गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तबसे राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखला गई हैं। कहा कि भैंसा, बकरा चौराहे पर काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता है, दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे बयान देने वालों को (मसूद) को ट्रीटमेंट की जरूरत है। इनको किसी पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए।
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन आते-आते बड़ी देर कर दी। कम से कम चुनाव के समय अखिलेश ने इस सदमार्ग को ग्रहण किया। रामलला आशीर्वाद देंगे ये तो मुझे नहीं पता लेकिन आशीर्वाद लेना उनका अधिकार है।