फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कबड्डी में केकेआर भगवंतनगर चैंपियन

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पाटन। तहसील बीघापुर के ग्राम गौरैया में आयोजित खेल महोत्सव में ग्रामीण युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में केकेआर भगवंतनगर की टीम ने बीटीबीएनआर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ प्रदीप कुमार ने राष्ट्रगान के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। लंबी कूद में राज ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राइमरी वर्ग की ऊंची कूद में आयुष, जूनियर वर्ग में शशांक और सीनियर वर्ग में नमन ने बाजी मारी।

100 मीटर प्राइमरी दौड़ में नितिन प्रथम, राम द्वितीय और अश्वित तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सागर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अभय प्रथम, प्रिंस द्वितीय और नीरज तृतीय रहे। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनामिका ने पहला, खुशी ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में अभय प्रथम, प्रिंस द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


प्राइमरी एवं जूनियर मिक्स कबड्डी प्रतियोगिता में कैप्टन वीरेंद्र की टीम ने मनीष की टीम को पराजित किया। वहीं, सीनियर कबड्डी में केकेआर भगवंतनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समापन पर सीओ प्रदीप कुमार एवं आईआईटी कानपुर के जूनियर साइंटिस्ट सुशील सिंह ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर आयोजक डॉ. अमित, आशू बाजपेई, संजय वर्मा, ग्राम प्रधान चंद्रपाल, गुड्डू फौजी, शिव शंकर मास्टर, लक्ष्मीकांत मास्टर, श्याम बाबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें