फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लंबी कूद में लवकुश और गोला फेंक में जयनीश अव्वल

विज्ञापन
बीईओ व शिक्षकों के साथ मौजूद विजेता बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के गांव बचुआखेड़ा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शिवकुमार और 400 मीटर में ललित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय करदहा के बालक व पंसरिया की बालिकाओं ने बाजी मारी। लंबी कूद में लवकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में जयनीश व लंबी कूद में सोनाली अव्वल रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय पचम्मनखेड़ा की बालिका व बेहटा विद्यालय के बालकों की टीम ने पहला स्थान पाया।
बीईओ हिलौली सुरेश कुमार ने विजेताओं को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। शिक्षक अनिल कुमार शुक्ल, आनंद कुमार, श्रीकांत तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, रेखा, लवकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, गोवर्धन और सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें