फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरदार पटेल को किया नमन, एकता का लिया संकल्प

विज्ञापन
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते डीएम घनश्याम मीना।
विज्ञापन
उन्नाव। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कलक्ट्रेट, चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन, जिला कांग्रेस कमेटी और स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें एकता बनाए रखने का संकल्प लिया
विज्ञापन

अधिकारियों, राजनीतिक पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और देश की एकता-अखंडता में योगदान को याद किया। कलक्ट्रेट में डीएम घनश्याम मीणा, एडीएम सुशील गौड़ व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सरदार पटेल काे श्रद्धांजलि दी। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
कांग्रेसियों ने तीन विभूतियों को किया याद
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ स्वतंत्रता सेनानी नरेंद्र देव व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देसी रियासतों को भारतीय गणतंत्र में समाहित करने का काम लौह पुरुष सरदार पटेल ने दृढ़ता के साथ किया। जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरदार पटेल को किया नमन, स्टेडियम में आल्हा गायन
उन्नाव। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सुभाष यादव की अगुवाई में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लिया। महासचिव अवध राजेश सिंह गौर और उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी विचार रखे।
स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार और जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा ने लौह पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों और खिलाड़ियों की मौजूदगी में आल्हा सम्राट रामलखन तिवारी की मंडली ने आल्हा प्रस्तुत किया।

देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते डीएम घनश्याम मीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें