फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संजू को चित कर भूपेंद्र बने दंगल केसरी

विज्ञापन
दंगल में एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते पहलवान। स्रोत: आयोजक। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया ब्लाॅक की ग्राम पंचायत तौरा के गांव नौगवां में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने एक दूसरे को पटकनी देने के लिए कई दांवपेंच आजमाए। संजू को पटकनी देकर भूपेंद्र दंगल केसरी बने।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल व पूर्व विधायक पुरवा उदयराज यादव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। दंगल में छोटू मल्लावां ने राजू बनिगांव, संजू कानपुर ने सुल्तान औरैया और विपिन कानपुर ने कमलेश कानपुर को पटकनी दी। दंगल केसरी के लिए बांगरमऊ के भूपेंद्र यादव और कानपुर के संजू पहलवान के बीच कुश्ती हुई। इसमें भूपेंद्र यादव ने संजू पहलवान को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
विजेता पहलवान को कमेटी ने 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया। आयोजक अनुज यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बीतेंद्र प्रताप सिंह, सुंदरलाल लोधी, राकेश, बैनी लोधी, देवेंद्र, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें