फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग के लिए कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
डीवीडीटी इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में मोजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के एबीनगर में संचालित डीवीडीटी इंटर कॉलेज में सेवायोजन विभाग की ओर से मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में निशुल्क कोचिंग कराए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अतिथि प्रवक्ता अनुपम सिंह व पूर्व बैंक अधिकारी बीएन शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जानकारी दी। बताया कि योजना के माध्यम से सिविल सेवा, बैंक, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एसएससी आदि कोर्सों की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। जो भी छात्र-छात्रा कोचिंग में पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए सेवामित्र पोर्टल पर हेल्पलाइन तथा एप के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन तीन वर्ष के लिए मान्य होता है।
बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कोर्सों के जिले स्तर पर जो कोचिंग दी जा रही है, वह पूरी तरह से निशुल्क है। ऑनलाइन के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय से भी जाकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. विक्रम प्रताप सिंह, रमेश कुमार व श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें