फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मेरा पहला नमन उन शहीदों को है, जो शहादत के बदले अमन दे गए

विज्ञापन
 कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक अनिल सिंह के साथ मौजूद कवि। स्रोत: आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
उन्नाव। विकास खंड बिछिया की ग्राम पंचायत नेवरना स्थित मां बहार देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया। कवि सूर्यकांत अंगारा ने शहीदों के लिए पढ़ा कि मेरा पहला नमन उन शहीदों को है, जो शहादत के बदले अमन दे गए।
विज्ञापन

नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान और मां बहार देवी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री शशि रंजना अग्निहोत्री ने सरस्वती वंदना से की। कवि सतीश पाखंडी ने ‘अपने पापा की हमहूं दुलारी, सासू मोरी बेलना से न मारो’ पढ़कर खूब तालियां बटोरीं। शशिरंजना अग्निहोत्री ने ‘ढूंढने बचपन की यादें आ पहुंची हूं गांव में’ पढ़कर गांव का चित्रण किया। कवि मोहित वर्मा ने ‘जो इनके आधार रहे हैं, वो उनको दुत्कार रहे हैं’ सुनाकर माता-पिता की सेवा न करने वालों को झकझोका।
संचालन नवयुग जन चेतना सेवा संस्थान के संस्थापक पुत्तन लाल पाल ने किया। कहा कि अगर दहेज रूपी दानव को समाज से हम मिटा पाए तो नारी सशक्तीकरण को बहुत बढ़ावा मिलेगा। हास्य कवि कृष्ण कुमार सरल व विमल कुमार ने भी कविता पाठ किया। विधायक अनिल सिंह ने सभी कवियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता, मां बहार देवी समिति के अध्यक्ष भरत कुमार, कोषाध्यक्ष नीतीश त्रिपाठी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक त्रिवेदी, रवि कुमार त्रिवेदी, राजू लोधी, रंजीत पाल, अखिलेश तिवारी, अंकित चौरसिया, धीरज लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें