फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: केला पकाने वाली यूनिटों के कर्मियों का नहीं मिला स्वास्थ्य प्रमाणपत्र

विज्ञापन
यूनिट में पकने के लिए रखे गए केलों की जांच करतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: कर्मी
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूसरे दिन केला पकाने वाली चार यूनिटों का निरीक्षण किया। संचालक कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। इस पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। वहीं दो अन्य दुकानों में जांच करके खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बंथर में योगेश कुमार गुप्ता, अचलगंज में अमर, पीपरखेड़ा में मोहम्मद गुलाब व बीघापुर में सॉमी फ्रूट मर्चेंट के यहां जांच की। इन जगहों पर कार्यरत कर्मचारियों का जब स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मांगा गया तो कोई दिखा नहीं सका। इस पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। इसके अलावा बिचपरी स्थित राधाकृष्णन फूडलाइन प्राइवेट लिमिटेड से मस्टर्ड सॉस और हसनगंज के स्वीगी से वेजिटेबल मोमोज व पनीर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें