खेल किट और डीआईओएस के साथ मौजूद चयनित खिलाड़ी। स्रोत: विभागीय कर्मी।
- फोटो : Videograb
उन्नाव। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद से 77 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस से चयनित खिलाड़ियों को किट वितरित करके रवाना किया।
सीतापुर में 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के 77 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों ने जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। खिलाड़ियों के साथ 15 सदस्यीय दल भी जाएगा।
जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा ने बताया कि मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने किट वितरित कर प्रोत्साहित किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य हृदय राम वर्मा, परमात्मा शरण, किरण भारती, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।