उन्नाव। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिलास्तर पर चयन ट्रायल 15 अक्तूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि खेल कार्यालय की ओर से रायबरेली में 29 से 31 अक्तूबर तक प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी के लिए टीम का चयन किया जाना है।
बताया कि जिला खेल कार्यालय व जिला कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से टीम चयन को ट्रायल 15 अक्तूबर की शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाली सभी खिलाड़ियों की उम्र 16 वर्ष या उससे कम (31/12/2010 के बाद की) एवं वजन 55 किलो या इससे कम होना चाहिए। खिलाड़ी अपना आधारकार्ड, उसकी दो फोटो कॉपी लाएं। इच्छुक खिलाड़ी जिला क्रीड़ा स्टेडियम में कृष्ण प्रताप सिंह और उनके मोबाइल नंबर 7071921524 से संपर्क कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 16 अक्तूबर को सुबह दस बजे से मंडलीय ट्राॅयल चौक स्टेडियम लखनऊ के लिए रवाना होगी।