फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सात बच्चों को यलो और तीन को ऑरेंज बेल्ट

विज्ञापन
प्र​शिक्षक के साथ कराटे की बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में  बाजी मारने वाले बच्चे। स्रोत: प्र​शिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित आत्मरक्षा एवं शारीरिक स्फूर्ति कला मार्शल आर्ट में एडीआर मार्शल आर्ट अकादमी के 10 बच्चों ने परचम लहराया। इसमें सात बच्चों को यलो बेल्ट एवं तीन बच्चों को ऑरेंज बेल्ट दी गई।
विज्ञापन

एडीआर अकादमी के प्रशिक्षक राहुल ने बताया कि बच्चों में आत्मरक्षा एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए 10 महीने से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को तीन बच्चों को ऑरेंज बेल्ट और सात बच्चों को यलो बेल्ट दी गई। ऑरेंज बेल्ट पाने वालों में दक्षता अवस्थी, शांभवी और आस्था हैं। यलो बेल्ट के लिए अनिका, काव्या, अयांश, गगनेश,ओजस्विनी, अथर्व एवं आद्विक शामिल हैं। सफल बच्चों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। आलोक अवस्थी, रणवीर यादव, आशीष, गोविंद, दिशा बाजपेई सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें