गोल्ड मेडल के साथ हृदयांश द्विवेदी। स्रोत: परिजन।
उन्नाव। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दही चौकी के कक्षा आठ के छात्र हृदयांश द्विवेदी ने कानपुर के जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई दी है।
अंडर-14 वर्ग में हृदयांश ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर बैक स्ट्रोक दोनों स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और दो गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी यादव, शिक्षिका शालिनी, मुकेश माहेश्वरी, नृपेंद्र गौड़, प्रभात निगम, अभिषेक मिश्रा व कोच विकास अवस्थी ने बधाई दी है।