फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रयागराज के अभिनव ने वाराणसी के कृष्णा को हराया

विज्ञापन
तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
उन्नाव। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय सभागार में तीन दिवसीय जूनियर बालक, बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन 72 मुकाबले खेले गए। एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज के अभिनव ने वाराणसी के कृष्णा को सीधे सेटों में 30-3 से हरा दिया।
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पहले दिन 72 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बस्ती के वैभव गुप्ता व देवीपाटन के सिद्धार्थ सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। वैभव गुप्ता ने 30-29 से मुकाबला जीत लिया।
बालिका वर्ग में आगरा की नंदिनी ने गोरखपुर की प्रज्ञा को 30-2 से हराया। बस्ती की अर्पना व लखनऊ की श्रेया पटेल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। आखिर में बाजी अर्पना के हाथ लगी और उन्होंने श्रेया को 30-29 से हराने में सफलता पाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि मुकाबले छह और सात अक्तूबर को भी होंगे। अंतिम दिन पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें