फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रदेशस्तरीय तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर अंडर-19 बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पांच अक्तूबर से होगा। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन पांच से सात अक्तूबर के बीच होगा। इसमें प्रदेश की 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें लखनऊ, अलीगढ़, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, बरेली, मेरठ, बस्ती, सहारनपुर, आगरा, विध्यांचल धाम (मिर्जापुर), मुरादाबाद, अयोध्या, चित्रकूटधाम (बांदा) व देवीपाटन (गोंडा) की टीमें शामिल होंगी। शुभारंभ पांच अक्तूबर को सुबह नौ बजे से डीएम घनश्याम मीना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें