केएनपीएन इंटर कॉलेज चित्रकला, भाषण व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। कस्बे के केएनपीएन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की चित्रकला, भाषण और विकसित भारत-2047 समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, चित्र और भाषण के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला में जीजीआसी की छात्रा अंजली प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में केएनपीएन कॉलेज की दिव्या पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में केएनपीएन इंटर कॉलेज, बीकेएचआर इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज मवई, सरस्वती शिव विद्या मंदिर खानपुर, राजकीय हाईस्कूल पारा, भवानीगंज, मवई और मौलाना हसरत मोहानी इंटर कॉलेज मौरावां सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में जीजीआसी की अंजली प्रथम, केनपीएन कॉलेज की लामिया दूसरे और जीजीआसी भवानीगंज की आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में केएनपीएन की दिव्या ने प्रथम, जीजीआईसी भवानीगंज की प्रतिमा द्वितीय और सरस्वती शिशु विद्यालय, खानपुर की छात्रा अनन्या तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ऊषा शुक्ला ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।
नोडल अधिकारी ममता सिंह, रामकिशोर, दामोदर, राजीव, राकेश, जितेंद्र, अमित, ओमप्रकाश, मनीषा, जयप्रकाश, लल्लन, सारिका मिश्रा, कंचन और मनोज समेत शिक्षक मौजूद रहे।