फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सपा के नए जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े सपाई, कई जगह जाम

विज्ञापन
सपा नेताओं के साथ कार्यालय जाते नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल। संवाद।
विज्ञापन
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माखी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जयचंद्र विमल को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र लेकर पहली बार जनपद आने पर सपाइयों ने उनका कई स्थानों पर स्वागत किया। इससे कई जगह जाम के हालात भी बने।
विज्ञापन

बुधवार को नए जिलाध्यक्ष का स्वागत जिले की सीमा पर बनी कस्बे से शुरू हुआ और नवाबगंज, दही चौकी होते हुए लखनऊ बाईपास और एसपी कार्यालय तिराहा से पार्टी कार्यालय तक जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, सुनील साजन, बदलू खान, पूर्व मंत्री सुधीर रावत और अंकित परिहार के साथ आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोहिया वाहिनी के पूर्व सचिव राजेश मिश्रा ने कचहरी में स्वागत किया। डॉ. अभिनव कुमार ने सिविल लाइन स्थित आवास के पास स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।
स्वागत करने वाले नेताओं ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी जनपद में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। अगले विधानसभा चुनावों में उनके नेतृत्व में सपा सभी सीटों पर भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। मिंटू निषाद, रमेंद्र कुशवाहा, सलमान, यदुवीर सिंह, अकरम प्रधान, भोला लोधी, अंशु रावत, सूरज रावत, भीम यादव और यदुवीर यादव ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन


सपाइयों ने सड़क पर खड़े कर दिए वाहन
सिविल लाइन में पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद सपाइयों ने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। सूचना पर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा पहुंचे और वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

सपा नेताओं के साथ कार्यालय जाते नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें