फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टीयरिंग फेल होने से स्कूली बस खंती में गई, बच्चों में चीख-पुकार

विज्ञापन
हाइड्रा की मदद से ले जाई जाती बस। संवाद
विज्ञापन
पाटन। स्टीयरिंग फेल होने से स्कूल बस बेकाबू होकर खंती में चली गई। घटना के समय बस में 25 बच्चे थे। इससे उनमें चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के गांव बाजपेईखेड़ा स्थित यूएन पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार की सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। बिहार-बक्सर मार्ग पर स्कूल से कुछ दूर पहले ही सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए ड्राइवर ने बस मोड़ी। अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। घटना के समय बस में 25 बच्चे बैठे थे।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकालकर स्कूल भेजा। बस चालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्टीयरिंग में दिक्कत आने से बस अनियंत्रित हुई थी। प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि सभी बच्चे और चालक सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि बस को हाईड्रा की मदद से बाहर निकलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें