फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों का कराया वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का बॉडी वेट (वजन) कराया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप आज से शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से शहर के प्रकाश गेस्ट हाउस में शनिवार से दो दिवसीय चैंपियनशिप की शुरुआत की जा रही है। 19 व 20 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे खिलाड़ियों का शुक्रवार शाम वजन कराया गया। एसोसिएशन के सचिव राहुल तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार सुबह दस बजे से चैंपियनशिप का औपचारिक आगाज होगा।

वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर में बहाया पसीना
उन्नाव। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में चल रहे वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे 11 प्रशिक्षुओं ने जमकर पसीना बहाया। कोच शशिकांत ने शिविर में वॉलीबॉल को लेकर आवश्यक जानकारी दी। सबसे पहले प्रशिक्षुओं को मैदान के दो चक्कर लगवाए। उधर, राजा शंकर सहाय इंटर कालेज मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 17 प्रशिक्षु पहुंचे। कोच ओम मिश्रा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ विकेट कीपिंग व कैच पकड़ने का अभ्यास कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें