फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कागजों में 88.85 लाख से लोनी ड्रेन साफ कराने में फंसे एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दो साल पहले कागजों में 88.85 लाख से लोनी ड्रेन साफ कराने में तत्कालीन उन्नाव खंड शारदा नहर में तैनात रहे एक्सईएन शैलेश कुमार फंस गए हैं। भगवंतनगर विधायक की शिकायत पर हुई जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने डीएम व अन्य अधिकारियों को दिए गए शिकायतीपत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 में लोनी ड्रेन की सफाई के नाम पर बिना कार्य कराए ही लगभग एक करोड़ का बंदरबांट कराए जाने का आरोप तत्कालीन उन्नाव खंड शारदा नहर के एक्सईएन शैलेश कुमार पर लगाया था। इसकी जांच अधीक्षण अभियंता पंचम मंडल सिंचाई क्षेत्र बरेली ने की और रिपोर्ट शासन को सौंपी। इस रिपोर्ट में शिकायत को सही बताया गया।
इसी आधार पर शैलेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं। वर्तमान एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि लोनी ड्रेन की सफाई में बिना कार्य कराए ही सरकारी धन निकाले जाने की पुष्टि के बाद कार्रवाई के आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। शैलेश कुमार करीब तीन साल जिले में तैनात रहे थे। पिछले साल 15 जून 2025 को एक्सईएन को प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें