फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन देते भाकियू के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने शुक्रवार को निराला प्रेक्षागृह परिसर में मासिक पंचायत की। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त है। रात में लगातार कटौती होने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीण ठीक से सो नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि सदर तहसील क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से विभागीय भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। सर्वे विभाग में सरकारी अभिलेखों में हेर-फेर करके भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
सफीपुर तहसील क्षेत्र के ददलहा तथा सदर तहसील क्षेत्र के पीपलखेड़ा में अभिलेखों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाकियू इन मामलों को लेकर आंदोलन करेगी। कहा कि पीडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, नहर सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे सात सूत्रीय मांगों के ज्ञापन में आरोपों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें