फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा का पानी और घटा, पर कटरी के रास्ते अभी भी जलमग्न

विज्ञापन
पानी से घिरा गंजमुरादाबाद का लोनारी गांव। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। शुक्रवार की शाम पानी घटकर 112.350 मीटर पर पहुंच गया। पानी कम होने के बाद भी गंजमुरादाबाद के छह गांवों में जलभराव की समस्या बनी है।
विज्ञापन

सफीपुर में जमालनगर गैर एहतमाली में कल्याणी नदी पुल अभी भी पानी में डूबा है। नावें अभी भी चल रही हैं। एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि पानी बहुत तेजी से नीचे जा रहा है। जहां पर पानी सूखने लगा है, वहां पर नुकसान के आकलन के लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है।


छह गांवों में भरा कल्याणी का पानी, आवागमन में मुश्किलें
गंजमुरादाबाद। बाढ़ का पानी गंजमुरादाबाद के कुशराजपुर, लोनारी, इच्छापुरवा, बाजीपुरवा, भिलोई और झखरा में अभी भी भरा है। गांव को जाने वाले रास्ते जलमग्न हैं। दुश्वारियां बढ़ने के साथ ही मवेशियों के लिए भी समस्या गंभीर होने लगी है। भाजपा नेता सोनू सिंह चंदेल, कुशराजपुर के ग्राम प्रशासक अनिल अग्निहोत्री, बेहटाकच्छ के प्रशासक रामसेवक ने बताया कि हरदोई से गंगा के बाढ़ का पानी कल्याणी नदी में मिल जाने से यहां के गांवों पर संकट मंडरा रहा है। सैकड़ों बीघा फसलें पहले ही जलमग्न हैं। बिजली के पोल भी जलमग्न हो गए हैं। यदि बाढ़ का पानी और बढ़ा तो कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है। गांवों तक बाढ़ के पानी के दस्तक दे देने से आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम बाढ़ का सर्वे करेगी।
विज्ञापन


जलभराव से नहीं खुल पाए रास्ते
सफीपुर। गंगा-कल्याणी का पानी कम तो हुआ पर अभी कटरी क्षेत्र के आवागमन के मार्ग नहीं खुल पाए हैं। जमालनगर गैर एहतमाली कल्याणी पुल डूबा होने से लोग नाव से आ-जा रहे हैं। यही स्थिति रामपुर व गहोली-उड़नकपुरवा मार्ग की भी है। इब्राहिमाबाद में गलियारों व घरों तक भरे पानी से गुजरना मजबूरी है। पानी में मौजूद जहरीले कीड़े व इससे संक्रमण फैलने का भय है। गांव के राजेश कुमार ने बताया कि चारों तरफ पानी भरा है। पशुओं के चरने की सभी व्यवस्था बंद होने से पशुपालन मुश्किल हो गया है। करीमाबाद निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि फसल डूब कर नष्ट हो गई है।

भाजपा नेता ने बांटी राहत सामग्री
परियर। भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह नाव से बाढ़ प्रभावित जूड़ापुरवा, पनपथा, देवीपुरवा, परियर आदि गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। साथ ही करीब 300 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। छह अलग अलग जगहों पर मेडिकल शिविर लगवाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही दवाओं का भी वितरण कराया। उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार सहयोग किया जाएगा। प्रशासन से भी जल्द मुआवजा दिलाने के लिए बात करेंगे।

पानी से घिरा गंजमुरादाबाद का लोनारी गांव। स्रोत: ग्रामीण

पानी से घिरा गंजमुरादाबाद का लोनारी गांव। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें