फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जनगणना में हर व्यक्ति को देने होंगे 40 सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दूसरे चरण में होने वाली जनगणना की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पहले स्वगणना होगी, जो 14 से 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद जनसंख्या की गणना एक दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान हर व्यक्ति को 40 सवालों के जवाब देने होंगे। यह जानकारी विकास भवन में आयोजित अधिकारियों के प्रशिक्षण में डीएम घनश्याम मीना ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनसंख्या की गणना एक दिसंबर से शुरू होकर चार जनवरी 2027 तक चलेगी। कहा कि जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। प्रपत्रों एवं आंकड़ों को भरने में विशेष सावधानी बरतें। एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि कार्मिकों का प्रशिक्षण अक्तूबर में कराया जाएगा। जनगणना के संबंध में प्रत्येक व्यक्ति से 40 सवाल पूछे जाएंगे। सही कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्य के लिए जनपद में 8500 कार्मिक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें