फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश में कट गया नसिरापुर-चकमीरापुर मार्ग

विज्ञापन
फोटो-8-बारिश में कटे नसिरापुर चकमीरापुर मार्ग के पास खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आठ साल पहले बना नसिरापुर चकमीरापुर मार्ग बारिश के कारण कट गया। मार्ग से चौपहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। ग्राम नसिरापुर से उसके मजरा चकमीरापुर तक करीब डेढ़ किमी लंबे मार्ग का निर्माण करीब आठ साल पहले लोक निर्माण विभाग ने कराया था। मार्ग में जलनिकाली की व्यवस्था नहीं है। इससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है और तेज बहाव के कारण पानी मार्ग से टकराता है। सोमवार और मंगलवार को हुई तेज बारिश से यह मार्ग नसिरापुर और चकमीरापुर के बीच में करीब तीन मीटर तक कट गया। इसके कट जाने से चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। सिर्फ दोपहिया वाहन ही किसी प्रकार निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी यह मार्ग इस स्थान के कुछ पहले बारिश से ही कट गया था। जिसे दुरुस्त कर किसी प्रकार आवागमन बहाल कराया गया था। नसिरापुर निवासी पूर्व प्रधान राजेश कटियार, लता कटियार, बबलू यादव, सुधांशु कटियार, विवेक कटियार, संजय विश्वकर्मा और ज्ञान चंद आदि ने बताया कि बारिश के जलनिकाली के लिए पुलिया का निर्माण होने पर समस्या का निस्तारण हो सकता है। एसडीएम बृज मोहन शुक्ला ने बताया कि मार्ग की जांच कराकर आवश्यकतानुसार पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें