उन्नाव। मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे अभी तक आवेदन न कर पाने वाले खिलाड़ियों को एक और मौका मिल गया है।
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। पहले आवेदन की तिथि 15 जुलाई तय की गई थी। तय समय के बाद भी काफी संख्या में खिलाड़ी आवेदन करने से चूक गए थे। इसकी जानकारी शासन तक पहुंची तो चूके खिलाड़ियों को एक और मौका देते हुए तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई। जिला क्रीडा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट sportsuniup.com पर किया जा सकता है। इंटर पास खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।