फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद इंद्रा नगर में बदला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
फोटो-15-मंगलवार रात डीएम आवास के बाहर मौजूद लोगों को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली संकट को लेकर डीएम आवास पहुंचे इंद्रा नगर के लोगों के आक्रोश जताने के बाद दूसरे दिन ट्रांसफार्मर और तार बदल दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

इंद्रा नगर में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आए दिन फुंक रहा था। लोगों ने इसे बदलवाने की कई बार जेई से मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार की रात लोगों के सब्र का बांध टूट गया और करीब 10 बजे डीएम आवास पर पहुंच गए। यहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोककर समस्या पूछी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को सूचना दी। सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इसके बाद जेई दिव्यांशु सिंह को मौके पर बुलाया। लोगों ने बताया कि 300 मीटर जर्जर लाइन और खराब ट्रांसफार्मर से लगभग हर रोज फाल्ट होते हैं। इससे उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक ट्रांसफार्मर और तार न बदला तो कार्रवाई कराएंगे। इसके बाद लोग 11 बजे लौटे। सिटी मजिस्ट्रेट की चेतावनी का असर दिखा और बुधवार दोपहर ही नया 250 केवीए का ट्रांसफार्मर भेज दिया गया। शाम चार बजे तक ट्रांसफार्मर लगाकर उसे लोड पर चला दिया गया। जेई ने बताया कि दो घंटे में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें