फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ओबीसी के युवाओं को निशुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए ''ओ'' लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए आवेदन अब ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इच्छुक युवा 20 जुलाई तक प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने बताया है कि कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में पात्रता की शर्तें तय कर दी गई हैं। अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले इंटर पास युवा आवेदन कर सकते हैं। दूसरी शर्त युवा बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक युवा विभाग की वेबसाइट http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रति दो प्रिंट आउट सहित अभिलेखों/विवरणों (आय, जाति व अन्य शैक्षिक अभिलेख) के साथ उसकी हार्डकॉपी दो प्रतियों में मोतीनगर स्थित कार्यालय में 20 जुलाई शाम पांच बजे तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें