फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अकाउंटेंट का प्रशिक्षण पूरा, अब कराई जाएगी परीक्षा

विज्ञापन
फोटो-4-जीजीआईसी में छात्राओं को अकाउंटेंट विषय के बारे में बताते कौशल विकास मिशन के प्रभारी। सं
विज्ञापन
उन्नाव। कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए चार सरकारी विद्यालयों में संचालित अकाउंटेंट कोर्स पूरा हो गया है। इसमें 140 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया है। अब परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा जिससे उन्हें रोजगार पाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार कौशल विकास के जरिये युवाओं को हुनरमंद बना रही है। इसके लिए विभिन्न रोजगारपरक कोर्सों का संचालन कराया जा रहा है। इनके जरिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही ट्रेनिंग समाप्ति के बाद रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है। इस बार जिले को अकाउंटेंट कोर्स का संचालन किया गया था। पहली बार सरकारी विद्यालयों को इसमें शामिल किया गया था। तीन माह पहले नवाबगंज, पुरवा के साथ शहर के राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को चयनित करके कक्षा नौ और 11 के छात्रों के लिए अकाउंटेंट कोर्स संचालन की अनुमति दी गई थी। सभी विद्यालयों में 140 सीटें निर्धारित की गई थी। अब विद्यालयों में कोर्स पूरा हो गया है।
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि तीन माह का कोर्स पूरा हो गया है। अब परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सफल छात्रों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा जिससे भविष्य में इसके जरिए रोजगार हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें