फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सीमेंटेड पटरे लगाने से हादसे की आशंका

विज्ञापन
फोटो-11-हरईपुर के अंडरपास के पास लगे सीमेंट के पटरे और निकलता वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर यूपीडा सीमेंटेड पटरे लगा रही हैं। इससे अंडरपास के पास से निकलने वाले वाहन दिखाई न पड़ने से हादसा का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। इस पर यातायात चल रहा है। एक्सप्रेसवे के समानांतर सर्विस रोड भी बनाई गई है। अब सर्विस रोड पर यूपीडा ने सीमेंटेड पटरे लगाने शुरू किए हैं। इससे अंडरपास से निकलने वाले वाहन पटरों के लग जाने से दिखाई नहीं देते हैं। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। राहगीरों ने पटरों के स्थान पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तहत सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। एसडीएम बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि जल्द ही मामले पर यूपीडा से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें