फोटो-10-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ युवाओं के कौशल विकास को लेकर एमओयू साइन करते अभ्युदय सेवा सं
उन्नाव। निजी संस्था अभ्युदय सेवा संस्थान अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त रूप से युवाओं के कौशल विकास पर काम करेगा। इसके लिए संस्थान ने पांच साल के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया है।
संस्थान के संस्थापक डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि शिक्षा, कौशल विकास, छात्र कल्याण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और संस्थान के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संयुक्त रूप से संचालित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. हर्षल शाह ने बताया कि एमओयू के तहत महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, साइबर जागरुकता, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, इंटर्नशिप, शोध एवं सामुदायिक सेवा परियोजनाएं, करियर काउंसलिंग, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता आदि को लेकर संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सेंगर, वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर, सचिव अनिरुद्ध सौरभ, अखिलेश ओमर, एसोसिएट डीन डॉ. गुरमिंदर कौर मौजूद रहे।