चकलवंशी। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के दोस्तीनगर-भतावां मार्ग निर्माण के लिए 60 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। करीब 1.4 किलोमीटर लंबे और 3.75 मीटर चौड़े इस मार्ग के निर्माण के लिए दो माह का समय तय किया गया है।
जनवरी 2026 में लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले ऐसे मार्गों की सूची तैयार कराई थी जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। इसमें सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत दोस्तीनगर से ग्रामसभा भतावां को जाने वाला मार्ग भी शामिल था। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों पटियारा, पवई को सीधे मुख्य मार्ग से जोड़ता है। मार्गों की शासन को भेजी गई सूची में इस मार्ग के लिए 60 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि दो माह में मार्ग निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा। इसके बनने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।