फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में बैठे लोग श्रद्धालुओं की आस्था से कर रहे खिलवाड़ : राय

विज्ञापन
फोटो-30-मौला बांकीपुर में भंडारे में आए हुए लोगों को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अज
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। कांग्रेस नेता मधु रावत की ओर से मौला बांकीपुर गांव में शनिवार देर शाम आयोजित भंडारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर देश में सरकार बनाई लेकिन आज राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि मंदिर में बैठे लोग श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आम उत्पादक किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में आम की बिक्री प्रभावित होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने की तैयारी करें। मुनेश्वर प्रसाद वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष बीना रावत, पूर्व जिला सचिव गुलजार अख्तर व रुद्र दमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें