फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखनऊ इलेवन ने जीता पीडीए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
फोटो-18- विजेता टीम के कप्तान फरमान को ट्राफी देते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर पंचायत के फजलगंज सिटी मैदान में आयोजित पीडीए नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की रात खेला गया। बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका। निर्णायकों ने औसत के हिसाब से लखनऊ इलेवन टीम को विजेता और ईवा हॉस्पिटल टीम को उपविजेता घोषित किया।
विज्ञापन


सपा के जिला सचिव काशिफ अंसारी की ओर से आयोजित पीडीए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार की रात एक बजे लखनऊ इलेवन व ईवा हॉस्पिटल की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ इलेवन टीम ने निर्धारित छह ओवर में 108 रन बनाए। जवाब में ईवा टीम तीन ओवर में 25 रन ही बना पाई थी कि तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस पर निर्णायकों ने प्रदर्शन के हिसाब से लखनऊ इलेवन टीम को विजेता घोषित कर दिया। मैन आफ द मैच हर्षित लखनऊ को चुना गया।
विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राॅफी दी गई। सिदरा मेडिकल स्टोर के संचालक ने विजेता टीम के कप्तान फरमान को कूलर भेंट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अन्नू टंडन, संजीव त्रिवेदी, डाॅ. मुन्ना अल्वी, पूर्व विधायक बदलू खां, इमरान सिद्दीकी, वरुण शंकर शुक्ला, तौफीक खां, सुरेश पाल, शशांक शेखर शुक्ला व फुरकान अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें