फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दोस्तीनगर पुलिया निर्माण के लिए रोका शारदा नहर का पानी

विज्ञापन
फोटो-20-दोस्तीनगर पुलिया निर्माण का बंद काम और बिछा सरिया का जाल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव राज्यमार्ग पर दोस्तीनगर में शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुलिया के एक माह से बंद पड़े कार्य को दोबारा शुरू कराने के लिए अब पानी रोका गया है। पीडब्ल्यूडी को पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग लगाने को पानी सूखने का इंतजार है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी शारदा नहर पर 1.93 करोड़ से 12 मीटर चौड़ी और 25 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण करा रहा है। पांच मई को नहर में पानी आने से पुलिया निर्माण बंद हो गया था। नहर में सरिया का जाल खड़ा है। अब शारदा नहर में पानी रोका गया है। हालांकि काम शुरू कराने की स्थितियां अभी भी नहीं बनी हैं। लोक निर्माण विभाग पानी सूखने का इंतजार कर रहा है। एक्सईएन निर्माणखंड सुबोध कुमार ने बताया कि नहर में पानी रोक दिया गया है। शटरिंग लगाने के लिए ठोस जमीन चाहिए। इसलिए पानी सूखने का इंतजार किया जा रहा है। एक सप्ताह में दोबारा काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें